श्रीसहस्र अभ्युदय लोककल्याण संस्थान
मुख्य संस्थान

श्रीसहस्र अभ्युदय लोककल्याण संस्थान

इंदौर · मध्य प्रदेश

पदाधिकारी
7
आगामी आयोजन
3

हमारी पहचान

संस्थान का परिचय

श्रीसहस्र अभ्युदय लोककल्याण संस्थान शिक्षा, उपयोगी ज्ञान, कौशल विकास, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सहयोग के लिए कार्य करने की पहल है। विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं तथा जरूरतमंद व्यक्तियों और परिवारों को अवसर, मार्गदर्शन और सहयोग से जोड़ना इसकी कार्यदिशा है।

प्रारंभिक कार्यक्षेत्र: मध्य प्रदेश। योजनाओं और आयोजनों की वर्तमान जानकारी उनके संबंधित पृष्ठों पर उपलब्ध है।

समाज के लिए, समाज के साथ

उद्देश्य और लक्ष्य

शिक्षा, ज्ञान, कौशल, स्वास्थ्य और सामाजिक सहयोग से जुड़े संस्थान के 15 उद्देश्य। कार्यक्रम की वर्तमान उपलब्धता और भागीदारी की प्रक्रिया संबंधित योजना या आयोजन के विवरण में देखें।

युवाओं और महिलाओं का व्यक्तित्व विकास

युवाओं तथा महिलाओं के व्‍यक्तित्‍व विकास हेतु केरियर काउंन्सिलिंग एवं गाइडेन्‍स सेवा प्रदान करना।

सूचना प्रौद्योगिकी और तकनीकी प्रशिक्षण

सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति को जन-जन तक पहुंचाना एवं कम्‍प्‍युटर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स तथा अन्‍य तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करना

उपयोगी ज्ञान का प्रसार

उपयोगी ज्ञान के प्रसार के लिये कार्य करना।

बाल प्रतियोगिताएँ और शैक्षणिक सहयोग

सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में बच्चों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं आयोजित करना एवं समाज के गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने हेतु सहयोग प्राप्त करना।

व्यावसायिक शिक्षा और स्वरोजगार

बेरोजगार नवयुवकों एवं युवतियों हेतु व्यावसायिक शिक्षा का प्रबन्ध करना तथा राष्ट्र निर्माण हेतु गतिविधियों का संचालन और रोजगारोन्मुखी शिक्षा तथा स्वरोजगार के लिये विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षणों की सुविधा मुहैया कराना।

उच्च शिक्षा और प्रतिभा सम्मान

मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान करना तथा प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित करना।

कैरियर मार्गदर्शन और कार्यशालाएँ

विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए कैरियर काउंसलिंग, प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन, विशेषज्ञ व्याख्यान, प्रशिक्षण, सेमिनार एवं कार्यशालाएँ आयोजित करना।

कौशल विकास और रोजगार से जुड़ाव

बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए कौशल विकास, व्यावसायिक प्रशिक्षण, डिजिटल एवं तकनीकी प्रशिक्षण, रोजगार मार्गदर्शन, रोजगार सूचना एवं जॉब-कनेक्ट गतिविधियाँ संचालित करना।

स्वास्थ्य और जनस्वास्थ्य कार्यक्रम

स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र परीक्षण, रक्तदान, स्वास्थ्य जागरूकता, योग, निवारक स्वास्थ्य एवं अन्य जनस्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित करना।

वैवाहिक परिचय और पारिवारिक सहयोग

विवाह योग्य वयस्क व्यक्तियों एवं उनके परिवारों के लिए परिचय सम्मेलन, वैवाहिक परिचय, पारिवारिक परामर्श एवं सुरक्षित सूचना-सहयोग गतिविधियाँ संचालित करना।

सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता

दहेज प्रथा, नशाखोरी, अशिक्षा, सामाजिक अपव्यय तथा अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना।

सद्भाव, संस्कार और नागरिक उत्तरदायित्व

सामाजिक सद्भाव, संस्कार, सहयोग, नागरिक उत्तरदायित्व एवं पारिवारिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने हेतु सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करना।

पुस्तकालय, अध्ययन और प्रशिक्षण केंद्र

आवश्यकतानुसार पुस्तकालय, अध्ययन केंद्र, प्रशिक्षण केंद्र स्थापित एवं संचालित करना।

शासकीय योजनाओं की जानकारी और मार्गदर्शन

शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक कल्याण से संबंधित वैधानिक शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं प्रक्रिया संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना।

महिलाओं और युवाओं की आत्मनिर्भरता

महिलाओं एवं युवाओं के शिक्षा, कौशल विकास, नेतृत्व, उद्यमिता, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना।

संस्थान का विस्तृत परिचय देखें

समाज की सेवा में

कार्यकारिणी सदस्य

7 पदाधिकारी

अध्यक्ष

प्रदीप वर्मा, इंदौर

उपाध्यक्ष

रविन्द्र कसेरा, इंदौर

सचिव

आशीष कसेरा, इंदौर

कोषाध्यक्ष

मनीष वर्मा, इंदौर

संयुक्त सचिव

विनोद, इंदौर

सदस्य

मयंक कसेरा, इंदौर

सदस्य

सीमा वर्मा, इंदौर

अपनों से मिलने का अवसर

समिति के आयोजन

सभी आगामी आयोजन
आगामी आयोजन

करियर विकल्प और प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन

श्रीसहस्र अभ्युदय लोककल्याण संस्थान कार्यालय, 6, रामबली नगर, आलोक मेडिकोज के पास, संगम नगर मेन रोड, इंदौर, मध्य प्रदेश – 452006

जानकारी और आवेदन
आगामी आयोजन

समाज संवाद: पारिवार और मतभेदों को सुलझाने की राह

श्रीसहस्र अभ्युदय लोककल्याण संस्थान कार्यालय, 6, रामबली नगर, आलोक मेडिकोज के पास, संगम नगर मेन रोड, इंदौर, मध्य प्रदेश – 452006

जानकारी और आवेदन
आगामी आयोजन

समाज संवाद: कौशल, स्वरोजगार और सहयोग

श्रीसहस्र अभ्युदय लोककल्याण संस्थान कार्यालय, 6, रामबली नगर, आलोक मेडिकोज के पास, संगम नगर मेन रोड, इंदौर, मध्य प्रदेश – 452006

जानकारी और आवेदन

संपर्क और कार्यालय

समिति से संपर्क

कार्यालय का पता
6, रामबली नगर, आलोक मेडिकोज के पास, संगम नगर मेन रोड, इंदौर, मध्य प्रदेश – 452006
फोन
7000096491
ईमेल
abhyudaylokkalyan@gmail.com
शहर / राज्य
इंदौर · मध्य प्रदेश
समिति के आयोजन देखें ↓